AIBE 19 Final Answer Key 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज 6 मार्च, 2025 (AIBE 19 Final Answer Key Release Date) को AIBE 19 Final Answer Key Release कर दिया है। जो उम्मीदवार अखिल भारतीय बार परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे AIBE Website allindiabarexamination.com के माध्यम से AIBE 19 Final Answer Key Download कर सकते हैं।
अखिल भारतीय बार परीक्षा की जारी हुई फाइनल आंसर की
बता दें, इससे पहले आंसर की जारी की गई थी, जिसके खिलाफ कुछ आपत्तियां भी की गईं। कुल 28 प्रश्न वापस लिये गए थे, जिनमें से सेट ए से 7, सेट बी से 7, सेट सी से 7 तथा सेट डी से 7 प्रश्न वापस लिये गये हैं। प्रति आपत्ति शुल्क 500 रुपये था।
विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा AIBE 19 Answer Key के खिलाफ आपत्तियों की जांच की थी, जिसके बाद जरूरी बदलाव करके AIBE 19 Final Answer Key 2024 Download Link को एक्टिव किया गया है। जानें How to check AIBE 19 Answer Key 2024 Download Link
AIBE 19 Final Answer Key 2024 How to Check
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को करें फॉलो:- सबसे पहले allindiabarexamination.com/ पर जाएं।
- अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Click Here to Download Final Answer Keys
- ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, जहां AIBE 19 Final Answer Key Pdf मौजूद होगी।
AIBE 19 परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया गया था। अस्थाई आंसर की 28 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। आपत्ति विंडो 30 दिसंबर, 2024 को खोली गई थी और 10 जनवरी, 2025 को बंद कर दी गई थी। इसके बाद लगातार लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि AIBE 19 Final Answer Key 2024 Kab aaegi? फाइनली आज 6 मार्च, 2025 (AIBE 19 Final Answer Key Release Date) को सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ।
