AIBE 18th Admit Card 2023, BCI AIBE 18th Exam 2023 Date: एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 18वीं का एडमिट कार्ड 1 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने एआईबीई 18वीं एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपना एडमिट कार्ड (BCI AIBE 18th Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 18th Exam 2023
BCI AIBE 18th Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा
एआईबीई 18वीं एग्जाम का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 29 अक्टूबर को होनी थी। हालांकि, बाद में एग्जाम की डेट बदल कर 3 दिसंबर और फिर 10 दिसंबर कर दी गई थी। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि एआईबीई 18वीं परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
AIBE 18th Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
एआईबीई 18वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download AIBE 18th Admit Card 2023
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 18th Exam 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एआईबीई 18वीं परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
