एजुकेशन

Agniveer Vacancy 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, आयु सीमा में मिली मामूली छूट, देखें डिटेल्स

Agniveer Vacancy 2026: अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि आयु सीमा में भी उम्मीदवारों को थोड़ी छूट दी गई है।

Agniveer Recruitment 2026

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू (Photo- Canva)

Agniveer Vacancy 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आज यानी शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक जैसे पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया joinindianarmy.nic.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही आयु सीमा में भी कुछ छूट दी गई है। आइए आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, आवेदन शुल्क, फिजिकल टेस्ट से संबंधित जानकारी दें।

आयु सीमा में दी गई छूट

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भर्ती आयु 2 साल बढ़ाकर 23 वर्ष करने के लिए आंदोलन चल रहा था। लोगों का मांग को देखते हुए इंडियन आर्मी ने कुछ हद तक इसे मानते हुए आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी है। यानी अब साढ़े 17 वर्ष से 22 वर्ष के उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पदों के अनुसार आयु

अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन के लिए आयु सीमा साढ़े 17 से 22 वर्ष है। जबकि सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet) की आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष है और सैनिक फार्मा पद के लिए आयु सीमा 19 वर्ष से 25 वर्ष तय की गई है।

एक कैंडिडेट 2 कैटेगरी के लिए कर सकता है आवेदन

जानकारी के लिए बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार दो अलग-अलग कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार योग्यता के अनुसार, दो कैटेगरी के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भर सकता है। क्योंकि पद अलग हैं तो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम भी दो देने होंगे। लेकिन बता दें कि इसके बाद आयोजित होने वाली मेडिकल और रैली प्रक्रिया एक ही कैटेगरी के आधार पर पूरी की जाएगी।

भर्ती के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर जीडी भर्ती के लिए उम्मीदवार के 10वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

अग्निवीर टेक्निकल के लिए 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।

क्लर्क/स्टोर कीपर पद की भर्ती के लिए 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसमें टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है।

ट्रेड्समैन (10वीं) के लिए कक्षा 10वीं कम से कम 33 प्रतिशत से पास होना चाहिए और ट्रेड्समैन 8वीं के लिए आठवीं कक्षा 33 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।

क्या होगा फिजिकल टेस्ट में

बता दे कि अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में चार ग्रुप में 1.6 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 5.30 मिनट की दौड़ पर 60 अंक, 5.45 मिनट की दौड़ 48 अंक, 6 मिनट की दौड़ 36 अंक और 6.15 मिनट की दौड़ 24 अंक।

अग्निवीर भर्ती के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  1. आर्मी अग्रिवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वबेसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर अग्निपथ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन सेक्शन/अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  4. आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज खुलेगा।
  5. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट लेना न भूलें।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 250 रुपये है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article