एमबीबीएस डॉक्टर बनने के लिए हर साल लाखों स्टूडेंट्स नीट यूजी परीक्षा में पास होते हैं। इनमें से सिर्फ करीब 56 हजार स्टूडेंट्स को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिल पाता है।
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फीस बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में आज हम आपको देश के सबसे पुराने और सस्ते मेडिकल कॉलेज के बारे में बता रहे हैं जिसका इतिहास 390 साल पुराना है।
आज हम आपको देश के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेजों में से एक मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई के बारे में बताने वाले हैं। चिकित्सा शिक्षा के मामले में इस कॉलेज का कोई मुकाबला नहीं है।
मद्रास मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट के अनुसार, हॉस्पिटल के रूप में इसकी स्थापना 390 साल पहले 1664 में हुई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज कॉलेज की शुरुआत 1835 में हुई।
मद्रास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस 18,073 रुपये प्रति वर्ष और कुल फीस करीब 90 हजार रुपये है।
मद्रास मेडिकल कॉलेज में MBBS की कुल 250 सीटें हैं। 250 सीटों में से 15 फीसदी सीटों पर एडमिशन ऑल इंडिया कोटे और शेष 85% पर स्टेट कोटे से एडमिशन होता है।
NIRF रैंकिंग 2024 की मेडिकल कॉलेजों की कैटेगरी में इसकी 10वीं रैंक है। यह तमिलनाडु के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक है और देश के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है, जो कम फीस और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाना जाता है।