Agniveer Recruitment 2027: अब वोकेशनल कोर्स वाले भी बन सकते हैं अग्निवीर, सेना ने दी मान्यता

Agniveer Bharti 2026 : अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना ने अब 6 वोकेशनल कोर्सेज को मान्यता दी है, जिसके बाद अब ये कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी अग्निवीर बन सकते हैं। हालांकि अग्निवीर बनने के लिए सिर्फ वोकेशनल कोर्स होना ही काफी नहीं है। बल्कि सेना ने इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी हैं। Agniveer Bharti 2027, Agniveer Recruitment 2027, Agniveer Bharti Technical Category

Agniveer Recruitment 2027 : इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती में एक और बड़ा बदलाव किया है। अब वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी सेना में अग्निवीर टेक्निकल केटेगरी का हिस्सा बन सकते हैं। सेना ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए खास 6 वोकेशनल कोर्सेज को मान्यता दी है। ऐसे में हुनर और तकनीक आधारित पढ़ाई कर रहे छात्रों का अग्निवीर बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Agniveer Recruitment 2027

Agniveer Recruitment 2027

इन कोर्सेज को दो लेवल- सीनियर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी में विभाजित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय ने जानकारी दी है कि इन विषयों के छात्र भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीनियर सेकेंडरी लेवल (11-12वीं) के तहत वेब एप्लीकेशन, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी और जियोस्पेशियल जैसे आधुनिक सब्जेक्ट्स को रखा गया है। वहीं उच्च शिक्षा स्तर पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज करने वाले छात्र अब अग्निवीर बन सकते हैं।

End of Feed