Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे चेक कर सकते हैं अभ्यर्थी

Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर भर्ती के संबंध में कार्यालय निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने जानकारी दी कि रैली के लिए प्रवेश पत्र 27 अक्तूबर को ऑनलाइन उपलब्ध हो गया है। अगर वहां पर किन्हीं वजहों से प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यहां उन्हें भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिल जाएगी।

Agniveer Admit Card: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली 8 से लेकर 21 नवंबर तक छावणी के रणबांकुरे मैदान में होने जा रही है। वाराणसी में होने जा रही इस भर्ती रैली को लेकर छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड उनकी मेल आई़डी पर भेज दिए। भर्ती के संबंध में कार्यालय निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने जानकारी दी कि रैली के लिए प्रवेश पत्र 27 अक्तूबर को ऑनलाइन उपलब्ध हो गया है। अगर वहां पर किन्हीं वजहों से प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यहां उन्हें भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिल जाएगी।

Agniveer Admit Card 2025

Agniveer Admit Card 2025

अगर किसी अभ्यर्थी को आर्मी की वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड नहीं मिलता है तो 31 अक्तूबर तक हर साल में छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर लें। प्रवेश पत्र की रंगीन प्रिंट कॉपी ही मान्य की जाएगी। वहीं इसमें एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाकर रखना होगा। इस रैली में अपनी तारीख के अनुसार तय समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

End of Feed