Age Criteria for Class 1 Admission: क्लास में एडमिशन के लिए कितनी हो बच्चे की उम्र? सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी

Minimum Age for Class 1 Admission: केद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र सीमा तय की गई है। जारी नोटिस के अनुसार, नए सेशन 2024-25 में नए नियम के तहत बच्चों का एडमिशन होगा। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए दिशानिर्देश जारी हुआ है।

Minimum Age for Class 1 Admission: नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, स्कूली शिक्षा से लेकर हायर एजुकेशन तक कई बदलाव हो रहे हैं। इसी कड़ी में केद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र सीमा तय की गई है। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 साल होनी चाहिए।

Class 1 Admission 2024

क्लास 1 एडमिशन के लिए कितनी चाहिए उम्र

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नोटिस जारी हुआ है। नई शिक्षा नीति 2024 के तहत पिछले साल एक पत्र तैयार किया गया था। इसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जोड़ा गया है।

End of Feed