AFMS Medical Officer Recruitment 2026: एएफएमएस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, नीट पीजी पर्सेंटाइल के आधार पर सेलेक्शन

AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 नवंबर 2026 से शुरू कर दिए हैं। योग्य और इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर (AFMS Medical Officer Recruitment) दी है। योग्य और इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 120 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 90 व महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। यहां भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 7 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026

AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026: एएफएमएस मेडिकल ऑफिसर एसएससी के पदों पर भर्ती

कौन कर सकता है मेडिकल ऑफिसर के लिए आवेदन

एएफएमएस शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का स्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। साथ ही MBBS डिग्री धारकों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष से कम है और पोस्टग्रेजुएट डिग्री धारकों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष से कम है। यहां आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

End of Feed