'Egg on My Face' इंग्लिश इडियम का क्या अर्थ है, जानें कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

अंग्रेजी भाषा में बातचीत के दौरान कई इडियम और स्लैंग्स का प्रयोग किया जाता है। इसमें से एक है 'Egg on My Face'। इसका प्रयोग आपने अधिकांश तौर पर सीरीज और फिल्मों में देखा होगा, लेकिन इसका अर्थ क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा में बातचीत को अधिक रोचक, प्रभावी और प्रभावकारी बनाने के लिए मुहावरों (Idioms) का उपयोग बहुत किया जाने लगा है। आपने अंग्रेजी के कई ऐसे मुहावरा सुनें होंगे, जिनका शाब्दिक अर्थ उनके व्यावहारिक अर्थ से एकदम अलग होता है। इन इडियम को सुतने ही हम सबसे पहले उनके शाब्दिक अर्थ पर जाते हैं और उलझन में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध और दिलचस्प इंग्लिश इडियम है— 'Egg on My Face' (या To have egg on one's face)।

Egg on My Face

Egg on My Face (Photo - AI/Newsroom Verified)

यह इडियम सुनते ही आपने अपने चेहरे पर अंडे टूटे हुए जरूर इमेजिन किया होगा। हो भी क्यों न, इसका शब्द-दर-शब्द अनुवाद किया जाए, तो इसका अर्थ होता है "चेहरे पर अंडा होना"। लेकिन व्यावहारिक भाषा में इसका वास्तविक अर्थ बिल्कुल अलग होता है। आज एडवांस्ड इंग्लिश सीखने की इस सीरीज में हम इसी मुहावरे के अर्थ, इतिहास और दैनिक बातचीत में इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है आदि के बारे में जानेंगे।

End of Feed