अंग्रेजी में 'It's All Greek to Me' फ्रेज का क्या अर्थ है? जानें कब और कहां होता है इसका इस्तेमाल

इंग्लिश में बोले जाने वाले कई फ्रेज का शाब्दिक अर्थ उसके वास्तविक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है। ऐसा ही एक फ्रेज It's All Greek to Me। आइए आपको आज इसका अर्थ, इतिहास और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए आदि के बारे में विस्तार से बताएं।

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा की खूबसूरती इसके दिलचस्प मुहावरों और फ्रेज में छिपी हुई है, जो साधारण बातों को भी बेहद प्रभावशाली ढंग से कहने की ताकत रखते हैं। यह न केवल बातचीत को प्रभावशाली बनाती है, बल्कि आपको भी और आकर्षक दिखती है। लेकिन यह कहना गलत नहीं है कि अंग्रेजी के इन फ्रेज का शाब्दिक अर्थ इसके वास्तविक अर्थ से बेहद अलग होता है। ऐसे ही एक फ्रेज है It's All Greek to Me। सुनने में लगता है कि आप किसी भाषा और स्थान की बात कर रहे हैं, लेकिन सही मायनों इसका अर्थ बेहद अलग है। जब हम किसी ऐसी भाषा, विषय या तकनीकी बात का सामना करते हैं जिसे समझ पाना हमारे लिए बेहद कठिन या असंभव होता है, तो इस लोकप्रिय अंग्रेजी फ्रेज का इस्तेमाल किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे SSC, Banking, IELTS) की तैयारी करने वाले छात्रों और एडवांस्ड इंग्लिश सीखने के शौकीनों के लिए इस मुहावरे का सही अर्थ और प्रयोग पता होना बहुत जरूरी है।

It’s All Greek to Me

अंग्रेजी में 'It's All Greek to Me' फ्रेज का क्या अर्थ है? (Photo - AI/Newsroom Verified)

'It's All Greek to Me' का वास्तविक अर्थ

आसान शब्दों में कहें तो "It's All Greek to Me" का अर्थ होता है—"यह मेरी समझ से बिल्कुल बाहर है" या "यह सब मेरे सिर के ऊपर से निकल रहा है"। जब कोई बात इतनी जटिल, तकनीकी या अपरिचित हो कि सुनने वाले को उसका एक शब्द भी पल्ले न पड़े, तब इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति आपके सामने कंप्यूटर कोडिंग की जटिल भाषा या किसी रॉकेट साइंस के नियम पर बात कर रहा हो और आपको कुछ समझ न आए, तो आप कह सकते हैं— "This is all Greek to me."

End of Feed