'Hit the Sack' इंग्लिश इडियम का क्या है अर्थ? जानें दैनिक बातचीत में इसका सही इस्तेमाल और उत्पत्ति की कहानी

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसी इडियम है, जिनका अर्थ उनके शाब्दिक अर्थ से बिक्लैंक अलग है। वैसी ही एक इडियम है Hit the Sack। इसका सही इस्तेमाल आप तभी कर सकते हैं, जब आपको इसका अर्थ मालूम हो। आइए आपको इसके अर्थ के बारे में बताएं।

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा को प्रवाहपूर्ण और आकर्षक बनाने में मुहावरों (Idioms) की सबसे मुख्य भूमिका होती है। जब आप अपनी बातचीत में साधारण शब्दों के बजाय सटीक इडियम्स का प्रयोग करते हैं, तो आपकी भाषा अधिक प्रभावशाली और 'नेटिव स्पीकर' (Native Speaker) जैसी महसूस होती है। ऐसा ही एक बेहद प्रचलित और इनफॉर्मल मुहावरा है—"Hit the Sack"। एसएससी, बैंकिंग और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंग्लिश ग्रामर की तैयारी करने वाले छात्रों और दैनिक जीवन में अपनी वोकैबुलरी को बेहतर बनाने के शौकीनों के लिए इसका अर्थ समझना बेहद जरूरी है। आइए आपको आज Hit the Sack के अर्थ, शुरुआत और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताएं।

Hit the Sack

'Hit the Sack' इंग्लिश इडियम का क्या है अर्थ? (Photo - AI/Newsroom Verified)

'Hit the Sack' का वास्तविक अर्थ

Hit the Sack मुहावरा सुनते ही ऐसा लगता है कि आप किसी समान की बोरी को मारने जा रहे हैं। लेकिन इसका वास्तविक अर्थ इससे बहुत अलग है। जी हां, इसका अर्थ किसी समान की बोरी को मारना नहीं बल्कि सोने से है। सरल और आसान शब्दों में समझे तो "Hit the Sack" का अर्थ होता है—"सोने जाना" या "बिस्तर पर आराम करने जाना।" जब आप दिनभर के काम के बाद अत्यधिक थकान महसूस करते हैं और सोने के लिए बिस्तर की ओर बढ़ते हैं, तब इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, "I am very tired, I am going to hit the sack" का मतलब है, "मैं बहुत थक गया हूं, इसलिए अब मैं सोने जा रहा हूं।" लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इस मुहावरे की शुरुआत हुई कैसे और कब?

End of Feed