Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: 17 राज्यों में निकली आधार सुपरवाइजर की भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई

Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: कॉमन सर्विस सेंटर में 401 पदों की आधार सुपरवाइजर भर्ती यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत देश के 17 राज्यों में जिलावार निकाली गई है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: कक्षा 12वीं के बाद नौकरी करने का सपना लिए उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले 'कॉमन सर्विस सेंटर' (CSC) में आधार सुपरवाइजर या आधार ऑपरेटर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि यह देश के किसी एक राज्य या स्थान के लिए नहीं निकाली गई है, बल्कि यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में जिला वाइज 401 पदों की भर्ती निकाली गई है। इसका अर्थ है कि अधिकांश उम्मीदवार अपने जिले और राज्य में रहते हुए नौकरी कर सकते हैं उन्हें कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। आइए आपको बताएं इस भर्ती के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है।

Aadhaar Supervisor Bharti 2026

Aadhaar Supervisor Bharti 2026

आधार सुपरवाइजर के लिए कौन कर सकता है आवेदन

  • आधार सुपरवाइजर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • मैट्रिकुलेशन के साथ 2 साल की आईटीआई या 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु की कोई सीमा तय नहीं की गई है।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के बाद UIDAI द्वारा आधार सेवा उपलब्ध कराने के लिए टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

End of Feed