एजुकेशन

सबसे ज्यादा बिजली किस पेड़ पर गिरती है?, जानें क्या कहता है साइंस

What Tree Gets Hit By Lightning The Most: यहां आप जान सकते हैं कि सबसे ज्यादा बिजली किस पेड़ पर गिरती है? बिजली पेड़ पर क्यों गिरती है? आसमान से गिरने वाली बिजली कितने वाट की होती है।

Image

सबसे ज्यादा बिजली किस पेड़ पर गिरती है

What Tree Gets Hit By Lightning The Most: बारिश के मौसम में अक्सर यह सुनने को मिलता है कि किसी पेड़ पर बिजली गिर गई। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच कुल्लू जिले से बादल फटने का मामला सामने आया है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा बिजली किस पेड़ पर गिरती है। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस पेड़ का नाम नहीं बता पाए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार बिजली किसी पेड़ का नाम देखकर नहीं गिरती, बल्कि उसकी ऊंचाई, नमी, स्थान और आसपास के वातावरण के आधार पर तय होता है कि बिजली किस पर गिरेगी।

कहा जाता है कि ऊंचे, लंबे और घने पेड़ों पर सबसे ज्यादा बिजली गिरने की संभावना होती है। यहां आप जान सकते हैं कि सबसे ज्यादा बिजली किस पेड़ पर गिरती है? बिजली पेड़ पर क्यों गिरती है? आसमान से गिरने वाली बिजली कितने वोल्ट की होती है? आसमान से गिरने वाली बिजली कितने वाट की होती है?

सबसे ज्यादा बिजली किस पेड़ पर गिरती है?

दुनिया के कई देशों में किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि ओक (Oak), पाइन (Pine), पॉपलर (Poplar) और यूकेलिप्टस (Eucalyptus) जैसे लंबे पेड़ों पर बिजली गिरने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। इसका कारण इन पेड़ों की अधिक ऊंचाई और कई बार इनमें मौजूद नमी होती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि बिजली केवल इन्हीं पेड़ों पर गिरती है। किसी भी ऊंचे पेड़ पर, यदि परिस्थितियां अनुकूल हों, बिजली गिर सकती है।

आसमान से गिरने वाली बिजली कितने वाट की होती है?

बता दें आसमान से गिरने वाली बिजली में लगभग 10 करोड़ से लेकर 30 करोड़ वोल्ट और 10000 से 30000 एम्पियर तक का करंट होता है। वहीं आपको शायत ही पता होगा कि बिजली चमकने के दौरान हवा का तापमान 50000 डिग्री फेनहाइट तक पहुंच सकता है।

इस बात का रखें ध्यान

विशेषज्ञ की सलाह मानें तो आंधी-तूफान के समय लोगों को खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए। यदि संभव हो तो किसी पक्की इमारत या बंद वाहन में शरण लें। मोबाइल फोन से ज्यादा खतरा खुले स्थान और ऊंची वस्तुओं के पास खड़े होने से होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article