24 March History: आज के दिन पूरे देश में लगा था लॉकडाउन, पढ़ें 24 मार्च की एतिहासिक घटनाएं

24 March Historical Events (आज का इतिहास 24 मार्च): देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं, लेकिन 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा करके इस दिन को इतिहास में जगह बनाने की एक बड़ी वजह दे दी।

24 March Historical Events (आज का इतिहास 24 मार्च): देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं। लेकिन सबसे जरूरी है देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 से पार होना, जिसकी वजह से देश भर में डर का माहौल छा गया, (24th March History) इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी।

24 march history

24 मार्च का इतिहास

तपेदिक को लेकर भी यह दिन खास है, क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डॉ. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस का पता लगा लिया है, जो इंसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है।(Aaj ka Itihas 24 March) यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को ‘‘विश्व तपेदिक दिवस’’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं, परतंत्र भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था, जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।

End of Feed