एजुकेशन

JEE Main 2024: 17 वर्षीय भव्य तिवारी ने यूपी से किया टॉप, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 100 परसेंटाइल, साझा किया सफलता का मंत्र

Bhavya Tiwari has Topped the Joint Entrance Examination (Main)-2024 from UP: 17 वर्षीय भव्य तिवारी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य)-2024 में उत्तर प्रदेश से टॉप किया है। इस परीक्षा में नोएडा के भव्य ने 99.9966033 अंक हासिल किए। रिजल्ट के बाद उन्होंने अपना अनुभव मीडिया से शेयर किया आइये जानें

Image

Jee Mains 2024- 17 वर्षीय भव्य तिवारी ने यूपी से किया टॉप

Bhavya Tiwari has Topped the Joint Entrance Examination (Main)-2024 from UP: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आखिरकार 13 फरवरी 2024 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य)-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया। इससे एक दिन पहले फाइनल आंसर की जारी की गई थी। इन रिजल्ट्स में उत्तर प्रदेश, नोएडा के भव्य तिवारी ने राज्य से टॉप किया, उन्होंने 99.9966033 अंक हासिल किए। जेईई मेंस 2024 टॉपर भव्य तिवारी का उम्र मात्र 17 साल है। रिजल्ट के बाद उन्होंने अपना अनुभव मीडिया से शेयर किया आइये जानें।

Jee Mains 2024 Topper Bhavya Tiwari ने कहा वे बिना किसी उम्मीद के परीक्षा में बैठे थे। हालांकि, 100 परसेंटाइल स्कोर से मामूली अंतर से चूकने के कारण उन्हें थोड़ी निराशा हुई। भव्य ने पूरी ईमानदारी से अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैं स्टेट टॉपर बनकर खुश हूं, हालांकि पूरे 100 परसेंटाइल से चूकने के कारण थोड़ा निराश भी हूं।"

फिजिक्स और केमिस्ट्री में 100 परसेंटाइल

बता दें, Jee Mains 2024 Topper Bhavya Tiwari को भले पूरे 100 परसेंटाइल न मिले हों, लेकिन यह उपलब्धि किसी 100 परसेंटाइल से कम नहीं है। उन्होंने सबसे कठिन विषयों फिजिक्स और केमिस्ट्री में 100 परसेंटाइल हासिल किए, लेकिन गणित में 99.99 अंक मिले, इस तरह वे 100 परसेंटाइल से चूक गए।

सपना हुआ सच

Bhavya Tiwari एपीजे स्कूल, नोएडा में 12वीं कक्षा के छात्र हैं, भव्य का लक्ष्य 9वीं कक्षा में होने के बाद से ही आईआईटी जेईई में सफलता हासिल करना था। उनकी कहानी से पता चलता है कि लक्ष्य को सही समय पर तय करना कितना जरूरी है।

क्या है आगे की राह

उन्होंने कहा, “आईआईटी मुंबई में दाखिला लेना और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में करियर बनाना हमेशा से मेरा सपना था। मुझे खुशी है कि मैंने पहली बाधा पार कर ली। अब, मेरा पूरा ध्यान 22 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाओं पर है।

जेईई के लिए तैयारी मंत्र

भव्य का मानना है कि उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ जेईई की तैयारी भी एक साथ कर सकते हैं। एनसीईआरटी की किताबें बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। यदि कोई उम्मीदवार फोकस है, तो वह बोर्ड और जेईई मेन और एडवांस्ड को एक साथ पास कर सकता है। राज्य के टॉपर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने स्कूल और शिक्षकों से मिले समर्थन को दिया, जिन्होंने व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article