नई दिल्ली-उधमपुर के बीच 12 दिसंबर से दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत, फंसे यात्रियों के लिए 3 दिन चलेगी ट्रेन

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के कारण श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों में फंसे यात्रियों में घबराहट और चिंता बढ़ गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तरी रेलवे ने नई दिल्ली-उधमपुर के बीच 12 से 14 दिसंबर तक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का स्टॉपेज अंबाला, लुधियाना, पठानकोट और जम्मू तवी पर भी होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप से जानकारी जरूर लें।

लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तरी रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने घोषणा की है कि 12 दिसंबर से तीन दिनों के लिए नई दिल्ली और उधमपुर के बीच एक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन तीन दिनों में दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप करेगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और किफायती विकल्प मिल सके।

Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो| PTI)

फ्लाइट कैंसिलेशन से श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

इंडिगो द्वारा बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने से श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों में घबराहट और चिंता बढ़ गई है। फंसे हुए यात्री पिछले तीन दिनों से विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि उड़ान सेवाएं कब सामान्य होंगी और वे अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू मंडल आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष ट्रेनें चलाता रहा है। इसी क्रम में, बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए, जम्मू मंडल ने नई दिल्ली–उधमपुर के बीच एक विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

End of Feed