Stress से राहत, इलाज का नया रास्ता, CBPACS में होम्योपैथी-यूनानी OPD होगी शुरू; इन बीमारियों का होगा इलाज

सीबीपीएसीएस में नई ओपीडी सेवाओं के माध्यम से मरीजों को बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा।

दिल्ली : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता मानसिक दबाव और लगातार बढ़ रहे तनाव के मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने राजधानीवासियों को बड़ी राहत देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। दिल्ली सरकार अब चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान (सीबीपीएसीएस) में होम्योपैथी एवं यूनानी ओपीडी क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को आयुष आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं, वेलनेस और प्रभावी स्ट्रेस मैनेजमेंट सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

Unani OPD clinics in CBPACS

सीबीपीएसीएस में शुरू होंगी एकीकृत आयुष सेवाएं

नई ओपीडी सेवाओं के माध्यम से मरीजों को बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा। दिल्ली सरकार का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी मानसिक और शारीरिक समस्याओं के समाधान में आयुष आधारित उपचार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

End of Feed