Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में सर्द-गरम का तालमेल; हवा अब भी खराब, जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 December 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम कुछ अलग ही रुख दिखा रहा है। दिन में हल्की गर्माहट और तेज धूप महसूस हो रही है, जबकि रातें लगातार ठंडी बनी हुई हैं। वहीं, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव देखने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 December 2025: नई दिल्ली और एनसीआर में पिछले दो दिनों से दिन के तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली है। इसके विपरीत, रातों की ठंड लगातार बनी हुई है। दिसंबर का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है, लेकिन दिनभर तेज धूप निकल रही है, जिसकी गर्माहट इतनी तीखी है कि कुछ मिनट धूप में बैठना भी मुश्किल लग रहा है। इस बार दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि दिसंबर में अब तक ठंड का असर सामान्य से कम है। हालांकि, रात के समय पारा लगातार नीचे जा रहा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से नवंबर से ही रातों में सर्दी का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दिन में ठंड लगभग नदारद है।

Delhi Weather Today

दिल्ली एनसीआर का मौसम

दिल्ली NCR में तापमान और AQI का हाल

दिल्ली-एनसीआर में तापमान और वायु गुणवत्ता के हालात इस प्रकार हैं, जहां राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि AQI 277 रहा। नोएडा में अधिकतम 23 और न्यूनतम 11 डिग्री तापमान के साथ AQI 254 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में भी दिन का तापमान 23 और रात का 10 डिग्री रहा, यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 तक पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। गुरुग्राम में 23 डिग्री अधिकतम और 10 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ AQI 230 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा में अधिकतम 23 और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान रहा तथा AQI 259 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फरीदाबाद में दिन का तापमान 23 और रात का 11 डिग्री रहा, जबकि AQI 289 दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, पूरे एनसीआर में तापमान स्थिर है लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी खराब स्थिति में बनी हुई है।

End of Feed