Delhi MCD By Election Result: एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी के खाते में 7 वार्ड, 3 पर AAP की जीत; कांग्रेस को मिली 1 सीट

Delhi MCD By Election Result: दिल्ली एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनावों का परिणाम सामने आ गया है। जिसमें बीजेपी को 7 वार्डों पर जीत मिली है। आम आदमी के खाते में भी 3 वार्ड आए हैं। इसके अलावा कांग्रेस और AIFB के एक-एक उम्मीदवार ने भी इस उपचुनाव में जीत हासिल की है।

MCD By Election Result: दिल्‍ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनावों के नजीते सामने आ गए हैं। जिसमें बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर कब्जा जमाया है। हालांकि 2 सीटों पर भाजपा को झटका भी लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को 3 वार्डों पर जीत मिली। इस उपचुनाव में कांग्रेस का भी खाता खुला। कांग्रेस एक वार्ड से जीत हासिल करने में सफल रही। इसके अलावा AIFB के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान को चांदनी महल वार्ड से जीत मिली। आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती संपन्न हुई। राज्‍य चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के लिए 10 सेंटर बनाए थे।

MCD BY Poll Counting

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव का रिजल्ट आज (PTI)

MCD By Election Result Live: आप को 3 वार्डों से मिली जीत

एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन वार्डों से जीत हासिल की है। नारायणा से आप उम्मीदवार राजन अरोड़ा, मुंडका से अनिल और दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनोजिया को जीत मिली है।

End of Feed