भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

रविवार से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उनकी ब्लड शुगर घटकर 66 तक पहुंच गई है।

राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन मंगलवार को लगातार 11वें दिन भी जारी है। सीजेपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ धरना दे रही है। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर समर्थकों और पार्टी की कोर टीम के सदस्यों को अंदर जाने से रोका जा रहा है।

SONAM WANGCHUK

भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी।

दिपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को जंतर-मंतर तक पहुंचने नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समर्थकों की आवाजाही रोकने के लिए परिवहन सुविधाओं में भी बाधा डाली जा रही है।

End of Feed