Bihar: तलवे में ठोकी गईं 10 कीलें... नालंदा में महिला की निर्मम हत्या, सड़क किनारे शव देख सकते में आए ग्रामीण

Bihar Crime: बिहार के नालंदा जिले में सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की निर्मम हत्या पहले कभी नहीं देखी गई। घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

Bihar Crime: बिहार के नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दी।

Nalanda Murder.

नालंदा मर्डर केस

दिल दहलाने वाली वारदात

सड़क किनारे शव देखकर हर कोई हैरान है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ अमानवीय अत्याचार किया गया है, क्योंकि महिला के पैरों में 10 कीलें गड़ी हुई दिखाई दीं। इस क्रूरता ने हर किसी को अंदर से झगझोर कर रख दिया और इससे आप हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगा सकते हैं।

End of Feed