देश

'पैसे नहीं दिए तो दोस्तों को भेज देंगे VIDEO...' कांग्रेस विधायक के पास 'निर्वस्त्र महिला' का आया वीडियो कॉल

Cyber Crime: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक वेमुला वीरेशम को कथित तौर पर साइबर अपराधियों ने आपत्तिजनक वीडियो कॉल की और पैसे की मांग की। जालसाजों ने विधायक को धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वे इसे उनके दोस्तों को वीडियो भेज देंगे।

Image

साइबर अपराध (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Cyber Crime: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक वेमुला वीरेशम को कथित तौर पर साइबर अपराधियों ने आपत्तिजनक वीडियो कॉल की और पैसे की मांग की। पुलिस ने बुधवार को बताया कि नकरेकल से विधायक को मंगलवार रात एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आयी और इस दौरान स्क्रीन पर एक 'निर्वस्त्र महिला' दिखाई दी।

जालसाजों ने विधायक से की पैसों की मांग

पुलिस ने बताया कि कॉल के दौरान जालसाजों ने स्क्रीनशॉट लिया और विधायक से पैसे की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर विधायक ने पैसे देने से इनकार किया तो वे इसे उनके दोस्तों को भेज देंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक ने तुरंत फोन काट दिया और पुलिस से शिकायत की जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह वीडियो कॉल मध्यप्रदेश से आई थी। वीरेशम ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नागरिकों से इस तरह की कॉल पर ध्यान न देने की अपील की। विधायक ने लोगों को सलाह दी कि वे साइबर जालसाजों का शिकार बनने के बजाय अपने क्षेत्र की पुलिस को ऐसी घटनाओं की सूचना दें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें