निकम्मा इश्क! ऐसी मोहब्बत को क्या नाम दें? बेटी के ससुर से प्यार में समधन फरार; बच्चों के सामने ही...

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला अपनी बेटी के समधी (रोडवेज बस ड्राइवर) के साथ फरार हो गई। पति का कहना है कि उनकी पत्नी पहले भी तीन बार समधी के साथ भाग चुकी है। इसके बाद भी पत्नी को घर में रखा, लेकिन, उसमें कोई सुधार नहीं हुआ।

बदायूं : अपने दौर के मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब ने कभी लिखा था, 'इश्क ने 'ग़ालिब' निकम्मा कर दिया वर्ना हम भी आदमी थे काम के '। बॉलीवुड ने भी इसे खूब भुनाया और 'निकम्मा किया इस दिल ने' पर युवाओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कहने का मतलब है कि दौर बदलते रहे और मोहब्बत का मुकाम भी बदलता चला गया। कितना खूबसूरत अहसास होती है मोहब्बत, जिसे चाहो, उसे चुपके-चुपके याद करो और मुस्कुराते रहो। आज के दौर में मोहब्बत 'लाल इश्क' से आगे बढ़कर 'फरार इश्क' हो चुकी है। मतलब, मोहब्बत के नाम पर तमाम ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें जानकर न सिर्फ आप सिर पीट लेंगे, हर गुजरते दिन के साथ ढहती सामाजिक मर्यादाओं पर शर्मिंदा हो जाएंगे।

Badaun Love Affair Case

(फाइल फोटो)

पिछले दिनों अलीगढ़, मेरठ और बरेली से सामने आई घटनाएं हमारे सामने सवाल उठाती हैं कि क्या बड़े होने के नाते हमारा ऐसा फर्ज़ बनता है कि अपने आने वाले भविष्य को इस तरह से कलंकित करें। दरअसल, बदायूं के दातागंज से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिस पर मोहब्बत का स्टीकर चिपकाया जा रहा है। लेकिन, स्थिति उतनी सीधी नहीं है, जितनी बताई जा रही है। बदायूं में एक महिला अपनी बेटी के समधी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि महिला के चार बच्चे हैं। एक लड़की की शादी 2022 में हुई थी। उसी बेटी के ससुर के साथ महिला को प्यार हो गया और उसने जीवन गुजारने का फैसला कर लिया।

End of Feed