क्राइम

MP : प्रेम प्रसंग पर भड़की आग, प्रेमी-प्रेमिका फरार; 2 समुदायों में घमासान; घर और दुकानों में तोड़फोड़

Sagar Violence: मध्य प्रदेश के सागर में प्रेम प्रसंग पर भड़के विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। 2 समुदायों ने शुरू हुए विवाद के बाद कई घरों को निशाना बनाया गया। प्रेम प्रसंग में अलग-अलग समुदाय के लड़के और लड़की के शुक्रवार की रात को अपने-अपने घर से भागने के बाद ये हिंसा भड़क गई।

Image

सागर हिंसा (फाइल फोटो)

Sagar Violence: सागर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, तो वहीं पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र का है। यहां दो अलग-अलग समुदायों के लड़का-लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शुक्रवार की रात को अपने घरों से भाग गए। यह मामला सामने आने पर शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ घरों में आग तक लगा दी। तनाव काफी बढ़ गया और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस को सानौधा गांव भेजना पड़ा।

बताया गया है कि उग्र भीड़ ने कई घरों को निशाना बनाया, उनमें तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, मगर स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं। इस क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

समुदाय विशेष के लड़के से प्यार पर तकरार

प्रेम प्रसंग में अलग-अलग समुदाय के लड़के और लड़की के शुक्रवार की रात को अपने-अपने घर से भागने की जानकारी शनिवार सुबह लगी। उस समय लड़की के घर वालों ने अपनी बेटी को घर में नहीं पाया। इतना ही नहीं, लड़की का जिस लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी खोजबीन की तो पता चला कि लड़का भी घर से गायब है। गांव की लड़की और लड़के के गायब होने की जानकारी मिलते ही एक समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दूसरे समुदाय के मकान में तोड़फोड़ कर डाली।

कुछ मकानों को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी तादाद में पुलिस जवान गांव में तैनात हैं और गांव पूरी तरह छावनी में बदल गया है। कई राजनेता भी यहां पहुंच रहे हैं। पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article