Mumbai: 56 साल की उम्र में इतना गुस्सा, मुंबई में शख्स ने कर दिए लिव इन पार्टनर के कई टुकड़े

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 07:08 AM IST

Mumbai Crime: पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान मनोज साहनी के रूप में हुई है। वह बीते तीन सालों से मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा इमारत में किराए के एक फ्लैट में सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ रहता आ रहा था।

Mumbai Crime: आर्थिक राजधानी मुंबई में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक 56 साल के व्यक्ति ने अपने लिव इन पार्टनर की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव के कई टुकड़े किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

murder

मीरा रोड इलाके की है घटना।

किराए के फ्लैट में रहता था आरोपी

पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान मनोज साहनी के रूप में हुई है। वह बीते तीन सालों से मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा इमारत में किराए के एक फ्लैट में सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ रहता आ रहा था। गत बुधवार को इमारत के लोगों ने फ्लैट से बदबू आने की सूचना नयानगर पुलिस को दी।

End of Feed