दिल्ली के माउंट कैलाश में सनसनीखेज वारदात, महिला की बल्ले से पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या

पुलिस को सुबह करीब 11:36 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक महिला की हत्या कर दी गई है और वह पास की एक इमारत की छत पर खून से लथपथ पड़ी है।

Murder in Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में एक 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी को घटनास्थल से ही बरामद कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान मीना के रूप में हुई है, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और माउंट कैलाश स्थित एक इमारत की छत पर खून से लथपथ पड़ी मिली।

End of Feed