पत्नी ने किया शारीरिक संबंध बनाने से इनकार, पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 12:41 PM IST

Hyderabad News: पत्नी के सेक्स से इनकार कर दिया। इससे नाराज पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा होने के बाद आरोपी ने गुनाह कबूल किया।

Hyderabad News: पत्नी के सेक्स से इनकार करने से नाराज एक व्यक्ति ने हैदराबाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाली बात सामने आई। यह क्राइम 20 मई की रात को अंजाम दिया गया था लेकिन पुलिस 10 दिन बाद इस मामले को सुलझा सकी। 24 साल के जाटवथ तरुण ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी झांसी (20) का गला घोंट दिया क्योंकि उसने उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

wife murder, Physical Relation, Sex

सेक्स से इनकार पर पत्नी की हत्या

तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले के रहने वाले इस कपल ने 2021 में लव मैरिज की थी। ऑटो रिक्शा ड्राइवर तरुण अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद चला गया था और परिवार आईएस सदन डिवीजन के खाजा बाग में रह रहा था। दंपति का दो साल का एक बेटा है। झांसी ने 16 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था।

End of Feed