मथुरा में रिश्ते हुए शर्मसार! बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता, मां ने बिटिया और उसके प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

मथुरा में पति की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने कथित तौर पर बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची। वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस अब जंगल में खुदाई कर शव के अवशेष तलाश रही है।

Mathura News: मथुरा में बेटी के अवैध संबंध से नाराज पति को अपनी बेटी और उसके प्रेमी की सहायता से कथित तौर पर जान से मारने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, पुलिस शव की तलाश में जंगल में जगह-जगह खुदाई कर रही है। पुलिस के अनुसार अभीतक शव को लपेट कर ले जाना वाले कंबल, अन्य सुबूत और वारदात में इस्तेमाल हुए स्कूटी ही बरामद हो सकी है। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को गोविंदनगर थानाक्षेत्र में जयसिंहपुरा की गणेशधाम कॉलोनी में घर में झगड़ा होने के बाद मनोज सोनी (42) लापता हो गया था तथा फिर उसकी पत्नी नैना सोनी (40) एवं नाबालिग पुत्री (16) भी अचानक लापता हो गयी थी। वर्मा के अनुसार मनोज सोनी के बड़े भाई रामबाबू ने 11 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Mathura Murder Case

18 अप्रैल को लापता हुआ था शख्स, महीनों बाद खुला हत्या का राज!

डिलीवरी ब्वॉय के साथ प्रेम संबंध

थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के दौरान मनोज सोनी की पत्नी और पुत्री की संलिप्तता पाए जाने पर सात अगस्त को रामबाबू ने थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। वर्मा के अनुसार विवेचना के दौरान सामने आया आया कि मनोज सोनी की पुत्री का डिलीवरी ब्वॉय विमल चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग था जिससे मनोज सोनी अपनी पत्नी एवं पुत्री से काफी नाराज था और उनके साथ मारपीट भी करता था। थाना प्रभारी के मुताबिक इसी वजह से उसकी पत्नी ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर मनोज सोनी की हत्या करने के इरादे से उसका अपहरण किया था। उन्होंने बताया कि हत्या के इरादे से अपने पति का अपहरण करने के आरोप में नैना सोनी, उसकी नाबालिग पुत्री और उसके प्रेमी विमल चौधरी को शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार तथा बाल सुधार गृह भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की जा चुकी है।

End of Feed