इधर मर्डर की कर रहे थे रिपोर्टिंग, उधर शूटर ने की फायरिंग, टीवी पत्रकार की मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 23, 2023, 04:54 PM IST

अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में एक मर्डर को कवर करने गए दो टीवी पत्रकारों पर हमलावर ने फायरिंग कर दी। जिससे एक पत्रकार की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के पास मर्डर को कवर कर रहे दो टेलीविजन पत्रकारों पर बुधवार को एक शूटर ने गोलियां चला दी। जिसमें एक पत्रकार की मौत हो गई और दूसरे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले हमलावर ने एक घर में 09 साल की बच्ची की हत्या कर दी और उसकी मां को घायल कर दिया था।

TV journalist shot dead

टीवी पत्रकार की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर-Pixabay)

रॉयटर्स के रिपोर्टर ऑरेंज काउंटी शेरिफ जॉन मीना के अनुसार, ऑरलैंडो के पाइन हिल्स के पास टीवी न्यूज चैनल की टीम और वह महिला और उसकी बेटी पर हमलों के कुछ ही समय बाद संदिग्ध आरोपी कीथ मेल्विन मोसेस को हिरासत में लिया गया। मीना ने कहा कि औपचारिक रूप से उन पर 20 साल की एक महिला की गोली मारकर हत्या करने का औपचारिक आरोप लगाया गया, जो घंटों पहले हुई थी।

End of Feed