Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या का क्या है मध्य प्रदेश कनेक्शन, मुंबई पुलिस ने क्यों मारे उज्जैन और ओंकारेश्वर में छापे

Baba Siddique Murder: मुंबई पुलिस ने अब तक इस हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। मुंबई पुलिस ने 15 टीम गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है, जो अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा सिद्दीकी की हत्या में चार आरोपी
  • दो को पुलिस ने दबोचा, दो फरार
  • मुंबई पुलिस की 15 टीमें कर रही तलाश

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के लिए अब मुंबई पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची है। अब सवाल ये है कि मुंबई पुलिस, मध्य प्रदेश क्यों पहुंची है। न आरोपी मध्य प्रदेश का है और न ही मृतक। ऐसे में मुंबई पुलिस मध्य प्रदेश में क्या खोज रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस, मध्य प्रदेश के उज्जैन और खांडवा जिले में मुंबई पुलिस ने छापे मारे हैं।

Baba Siddique Murder

बाबा सिद्दीकी हत्या की जांच के लिए मध्य प्रदेश पहुंची मुंबई पुलिस (फोटो- BabaSiddique)

End of Feed