क्राइम

Baba Siddique Killer: कौन है जासिन अख्तर, जिसपर लगा है बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप, तलाश में पुलिस

Baba Siddique Killer: Baba Siddique Killer: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का है, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, अब खबर है कि इस मामले में चौथे आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर का नाम भी सामने आया है।

Image

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चौथा आरोपी कौन?

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीन नहीं बल्कि चार आरोपी
  • चौथे आरोपी की भी पुलिस ने की पहचान
  • पंजाब का रहने वाला है चौथा आरोपी

Baba Siddique Killer: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार मोहम्मद जासिन अख्तर भी बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल था और फिलहाल फरार है। मुंबई पुलिस की टीम जासिन अख्तर की तलाश में जुटी है।

कौन है मोहम्मद जासिन अख्तर

मोहम्मद जासिन अख्तर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का चौथा आरोपी है। जासिन अख्तर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वो इसी साल जून में जेल से बाहर आया था। अख्तर पंजाब की पटियाला जेल में बंद था। इसी दौरान वो लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के संपर्क में आया और बाहर आने के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला। जासिन अख्तर मूल रूप से पंजा

दो आरोपी हैं फरार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अबतक चार आरोपियों की पहचान हुई है। चार में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो फरारा है। गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक गुरमेल सिंह पुलिस की कस्टडी है, दूसरा आरोपी धर्मराज कश्यप, पर कोर्ट बाद में फैसला लेगा। तीसरे आरोपी के रूप में शिवा कुमार की पहचान हुई है। तीसरा और चौथा दोनों आरोपी फिलहाल फरार है।

बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात हत्या

बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात यहां उनके कार्यालय के बाहर हत्या कर दी गई थी। उनके कार्यालय के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी को पांच राउंड गोली मारी थी, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं। सिद्दीकी की पेट और छाती पर गोली लगने की बात सामने आई थी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!