क्राइम

Baba Siddique Killer: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी, पुणे से प्रवीण लोनकर गिरफ्तार; हत्या की साजिश रचने का शक

Baba Siddique Killer: बाबा सिद्दीकी की हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किये जाने का संदेह है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम भी सामने आ चुका है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Image

बाबा सिद्दीकी की हत्यारा कौन?

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस अब भी कर रही है कई आरोपियों की तलाश
  • देश के कई राज्यों में मारे जा रहे हैं छापे

Baba Siddique Killer: बाबा सिद्दीकी का हत्यारा कौन? मुंबई पुलिस इसका जल्द से जल्द खुलासा करती दिख रही है। मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने पुणे से प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया है। प्रवीण लोनकर पर बाबा सिद्दीकी की हत्या का साजिश रचने का आरोप है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कौन

मुंबई पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था।

बाबा सिद्दीकी की हत्या का प्लान पहले से था तैयार

इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किये जाने का संदेह है। पुलिस को सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य के नाम से वायरल एक पोस्ट मिली है जिसमें बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

कौन थे बाबा सिद्दीकी

सिद्दीकी मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता थे और उन्हें सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त सहित कई बॉलीवुड सितारों का करीबी माना जाता था। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (66) बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय थे और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पीड़ितों की विभिन्न प्रकार से सेवाएं करके काफी तारीफ बटोरी थी। बाबा सिद्दीकी को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article