क्राइम

Baba Siddique Killer: जिस गुरमेल सिंह पर लगा है बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप, उससे राज उगलवाएगी पुलिस, कोर्ट से मिल गई कस्टडी

Baba Siddique Killer: बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप पर कोर्ट ने अभी फैसला नहीं सुनाया है।

Image

बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में भेजा

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा सिद्धीकी की हत्या से मुंबई में कानून व्यवस्था पर सवाल
  • बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पकड़े हैं दो आरोपी
  • अभी भी एक आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस

Baba Siddique Killer: बाबा सिद्धीकी की हत्या के एक आरोपी गुरमेल सिंह को कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब गुरमेल से हत्या के पीछे के लोगों और मकसद को लेकर पूछताछ करेगी। गरमेल से अगर पुलिस राज उगलवाने में सफल रही तो बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे का मकसद पता चल सकेगा।

धर्मराज कश्यप पर अभी फैसला बाकी

कोर्ट ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप को पुलिस की हिरासत में नहीं भेजा है। कोर्ट ने दूसरे आरोपी को ऑसिफिकेशन टेस्ट के बाद फिर से पेश करने का निर्देश दिया है।

दूसरा आरोपी नाबालिग?

एक वकील ने बताया कि हरियाणा के 23 वर्षीय गुरनैल बलजीत सिंह को एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला दूसरा आरोपी नाबालिग है। उसे सही उम्र निर्धारित करने के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट के लिए भेजा गया है। इससे पहले, आरोपियों को 'बुर्का' पहनाकर अदालत में लाया गया और जब मजिस्ट्रेट ने उनका नाम और उम्र पूछी, तो उनमें से एक ने दावा किया कि वह नाबालिग है। हालांकि, सरकारी वकील गौतम गायकवाड़ ने यह कहते हुए इसका विरोध किया कि शनिवार रात उन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने एक आधार कार्ड बरामद किया, जिसमें उसकी जन्मतिथि 1 मार्च 2003 दर्ज है यानी वह 21 साल का है।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि तीसरे आरोपी शिव कुमार की तलाश में पुलिस की 15 टीमें लगी हुई हैं। पुलिस अन्य राज्यों के विभागों (पुलिस) के साथ मिलकर काम कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 2 सितंबर को यहां आए तीनों लोगों द्वारा सुपारी लेकर सिद्दीकी की संदिग्ध हत्या के पीछे की साजिश की आगे जांच चल रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!