लव, धोखा और फिर गैंगरेप! जिस आशिक के चक्कर में मासूम ने छोड़ा घर, उसी ने बेच दिया, फिर लगी 'बोली'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 2, 2023, 03:44 PM IST

Agra News: यूपी की ताज नगरी के इस हैरान करने वाले मामले में पुलिस फिलहाल सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Agra News: 15 साल की जिस प्रेमिका ने अपने कथित मंगेतर के साथ रहने के लिए अपना घर छोड़ दिया, उसी ने उसे पहले बेचा, फिर "नीलाम" किया और उसके बाद गैंगरेप किया। उत्तर प्रदेश के आगरा के इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को अरेस्ट कर लिया है, जिसमें तीन महिलाएं भी हैं। हालांकि, पुलिस की टीम और आरोपियों को भी तलाश रही है।

police

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

22 साल का आरोपी ताज नगरी की एक मीट (मांस) यूनिट के पैकिंग विभाग में काम करता था। लड़की वहीं उससे मिली थी और इसके बाद दोनों को प्यार हो गया। 26 जनवरी की शाम वह उसके चक्कर में अपना घर छोड़कर भाग गई। फिर वह उसको आगरा के एक इलाके में लेकर गया, जहां पर उसने उसे कथित तौर पर बेचा। हालांकि, यह कथित डील कितने में हुई? इसका खुलासा नहीं हो सका। वहां लड़की को एक औरत और उसके साथियों से मिलवाया गया, जो उसे किसी अन्य महिला (जो मीट कारोबार में थी और उसने ऐसे फ्लैट्स किराए पर दे रखे थे, जिनका इस्तेमाल वेश्यावृत्ति के लिए होता था) के पास लेकर पहुंचे।

End of Feed