क्राइम

आदित्य बन अबू हसन ने हिंदू लड़की को फंसाया, बनाया संबंध; राज खुलने पर दी खौफनाक सजा!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 2, 2023, 05:00 PM IST

Delhi Love Jihad: दिल्ली में लव जिहाद के एक मामले को लेकर पुलिस को शिकायत मिली है। लड़की ने पुलिस की दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़के के नाम पर धोखे से फंसाया और फिर उसके साथ संबंध बनाया। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो उसके साथ मारपीट करने लगा।

Delhi Love Jihad: दिल्ली में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर थाने में अबू हसन जैदी नाम के मुस्लिम युवक के खिलाफ रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। अबू हसन के खिलाफ हिंदू महिला ने धोखाधड़ी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायत की है।

महिला ने बताया कि उसके साथ आरोपी ने बहुत अत्याचार किया है। इतना मारता पीटता था कि उसका गर्भपात तक हो चुका है। उसे जबरन भैंस का मांस खिलाया जाता था। जिससे उसकी तबीयत खराब हो जाती थी।

महिला ने बताया कि सबसे पहले जब उसकी मुलाकात हुई थी, तब वो आदित्य सिंह बनकर उससे मिला था। लड़की के घर वाले राजपूत समझकर उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद लड़की, आरोपी के साथ लिव इन में रहने लगी थी। बाद में लड़की को पता चला कि जिस शख्स से वो प्यार करती है, वो मुस्लिम है। जिसके बाद उसने शादी के लिए दवाब बनाना शुरू कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article