क्राइम

चीख सुनकर जब बेटी की ओर भागी मां, देखा झाड़ियों में पड़ोसी बच्ची के साथ कर रहा था गलत काम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2023, 09:35 PM IST

झारखंड के गोड्डा में एक मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव वालों ने ही आरोपी को तब पकड़ लिया, जब वो भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है।

Image

झारखंड में तीन साल की मासूम के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

झारखंड के गोड्डा में एक तीन साल की मासूम के साथ उसके ही पड़ोसी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पीड़िता की चीख सुनकर जब पड़ोसी के घर में मां पहुंची तो वहां वो मासूम के साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था।

फुसलाकर ले गया

मिला जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन पीड़िता घर के पास ही खेल रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे बहलाया-फुसलाया और एक सुनसान वाली जगह पर लेकर चला गया। जहां झाड़ियों के पीछे उसके साथ गलत काम करने लगे।

चीख सुनकर आई मां

युवक जब मासूम के साथ रेप कर रहा था तो दर्द के मारे बच्ची चीखने लगी। उधर घर के पास बच्ची को न देखकर उसकी मां इधर-उधर उसे खोज रही थी, तभी उसकी कानों में बच्ची की चीख की आवाज सुनाई दी। वो भागी-भागी झाड़ियों के पास पहुंची। वहां जो उसने देखा, उससे हैरान रह गई। उसका ही पड़ोसी, उसकी तीन साल की बेटी के साथ रेप कर रहा था।

आरोपी भागा

आरोपी ने जैसे ही देखा कि बच्ची की मां आ गई है, वो वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद मां चिल्लाते हुए उसके पीछे भागी। गांव वालों को जैसे ही माजरा समझ में आया, उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के परिजन पंचायत के जरिए उसे बचाने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article