UP में मॉल के भीतर स्पा सेंटर की आड़ में चलता था सेक्स रैकेट! केबिन में 65 लोग गंदी हरकतें धराए, पुलिस भी रह गई सन्न

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 03:19 PM IST

Ghaziabad Crime News: सेक्स रैकेट में लिप्त सभी छह स्पा सेंटर्स पुलिस की ओर से फौरी एक्शन के तहत बंद करा दिए गए हैं।

Ghaziabad Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक और मॉल में सेक्स मंडी का भंडाफोड़ हुआ है। वहां स्पा मसाज सेंटर की आड़ में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने रेड डाली तो वहां केबिन में उन्हें लगभग 65 लोगों (44 महिला और 21 पुरुष) को गंदी हरकतें करते हुए मिले, जिसे देखकर कुछ पुलिस वाले भी सन्न रह गए।

spa centre

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

यह पूरा मामला वैभव खंड के आदित्य मॉल से जुड़ा है, जहां इंदिरापुरम कोतवाली की पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, ऑनलाइन वॉलेट के बारकोड, रजिस्टर, मोबाइल फोन, कैश और कुछ पर्चियां बरामद की हैं। ऐसा बताया गया कि स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर लड़के-लड़कियों को डरा-धमकाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया करते थे।

End of Feed