Kushinagar News: यूपी (UP News) के कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां पर सद्दाम नाम के एक शख्स पर मंदिर (Temple) में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि देर रात हुए इस हंगामे की खबर के बाद इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह बवाल को शांत करवाया।समय रात का है पर तनाव चरम पर है। यहां सद्दाम की एक हरकत ने हिंदू समाज के लोगों को गुस्से से भर दिया है।
यूपी के कुशीनगर में मंदिर में तोड़फोड़
कुशीनगर के SP का बयान
कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा, ' थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजापाकड़ में एक युवक के द्वारा धर्म विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर कुछ वस्तुओं को तोड़ने का प्रय़ास किया गया। तत्काल युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पूरी शांति व्यवस्था कायम है।'
सद्दाम ने की तोड़फोड़
आरोप है कि इलाके में रहने वाले एक युवक जिसका नाम सद्दाम है सने वहां के एक मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की। मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां पर रखे सारे सामान को इधर उधर फेंक दिया। ये खबर जैसे ही इलाके के लोगों के कानों तक पहुंची तो बवाल मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मंदिर के सामने जुट गई। तनाव बढ़ा तो पुलिस भी फौरन मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाने की कवायद शुरु की। आरोपी सद्दाम को बिना देर किए हिरासत में ले लिया।
इलाके के लोग सद्दाम की इस करतूत के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। ताकि फिर कभी कोई इस तरह की हरकत करने की हिमाकत न कर सके। सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपी के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मौके पर मौजूद है।
