नोएडा पुलिस की कड़ी कार्रवाई; लूटपाट और चोरी करने वाले बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने लूटपाट और चोरी करने वाले चार बदमाशों को दो अलग-अलग स्थानों पर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली भी लगी, जबकि अन्य तीन को पकड़कर उनसे लूटपाट और चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया गया।

Noida Police Encounter: इन दिनों यूपी में अपराधियों पर करारा एक्शन जारी है। इसी कड़ी में नोएडा पुलिस ने लूटपाट और चोरी करने वाले चार बदमाशों को दो अलग-अलग स्थानों पर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शैव्या गोयल ने बताया कि ईकोटेक-तृतीय थाना क्षेत्र में पुलिस बीती रात गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लखनावली गांव के पास एक व्यक्ति ठेली पर सामान लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया, तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उस व्यक्ति के पैर में लगी।

Four Robbers Arrested in Noida After Encounters (Symbolic Photo: Canva)

नोएडा में मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

अल्यूमिनियम के सामान की चोरी

अपर पुलिस उपायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया बदमाश बिजनौर जिले के मोहम्मद हुसैन के पुत्र इमरान के रूप में पहचाना गया। उसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चोरी किए गए अल्यूमिनियम के छोटे-बड़े फ्रेम और घटना में प्रयुक्त रेहड़ा (रिक्शा) बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि इमरान ने अपने दो साथियों पुष्पेंद्र और कन्हैया के साथ मिलकर हबीबपुर गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये कीमत का अल्यूमिनियम का सामान चोरी किया था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

End of Feed