यूपी के कौशाम्बी जिले से एक दरिंदगी भरा मामला सामने आया है। यहां एक 50 साल के शख्स पर आरोप लगा है कि उसने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
यूपी में बच्ची के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)
फुसलाकर ले गया घर
आरोपी बच्ची के रिश्ते में बाबा लगता है और पड़ोस में ही रहता है। घटना वाले दिन वो बच्ची के घर में आया और बहाने से उसे अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची की मां उसे बुलाने के लिए आरोपी के घर पहुंची, वहां चारों ओर से दरवाजा बंद था, काफी बुलाने का बाद बच्ची जब बाहर निकली तो मां ने वहां जो देखा, उससे उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
मां को बताई पीड़ा
इसके बाद बच्ची ने मां को अपनी पीड़ा बताई। बच्ची ने मां को बताया कि उसे अपने घर पर लाने के बाद आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया। वो विरोध की लेकिन बाबा ने नहीं माना। पहले तो मां कुछ बोल ही नहीं पाई। फिर जब होश संभाली तो बच्ची को लेकर अपने घर पहुंची।
पुलिस को शिकायत
मां ने घर पहुंचकर बच्ची के पिता को सारी बात बताई और फिर पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची का मेडिकल भी करवा लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
