13 साल की मासूम का UP से किडनैप, बिहार में रेप; 4 महीने बाद 'नर्क' की जिंदगी से मिली आजादी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2022, 11:28 PM IST

यूपी के बलिया से लड़की को जुलाई में किडनैप किया गया था। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन लड़की का पता लगाने में वो नाकाम रही थी। चार महीने बाद अब जाकर लड़की को पुलिस ने खोज निकाला है।

यूपी (Uttar Pradesh) की एक मासूम के साथ बिहार (Bihar) में चार महीने तक बलात्कार होता रहा और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। अब चार महीने बाद मासूम को नर्क की जिंदगी से आजादी मिली है। लड़की यूपी के बलिया की रहने वाली है।

UP Rape

यूपी की लड़की के साथ बिहार में रेप

भागलपुर में बंधक बनी थी लड़की

मिली जानकारी के अनुसार जुलाई में बलिया से एक लड़के ने मासूम को उठा लिया था। यहां से अपहरण करके उसे भागलपुर ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ रोज बलात्कार करने लगा। यह सिलसिला एक दो दिन नहीं बल्कि चार महीने तक चलते रहा। इसके बाद किसी तरह से पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई और लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया गया।

End of Feed