क्रिकेट खेल रही थी पुलिस, हथकड़ी सहित भाग निकला लूट का आरोपी; तलाश में जुटी पुलिस

Unnao Police: उन्नाव में बैंक मित्र से लूट का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी को ऊगू चौकी पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन सिपाही क्रिकेट मैच खेलने में बिजी थे जिससे वह हथकड़ी के साथ भाग निकला।

Unnao Police: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, उन्नाव पुलिस की लापरवाही की वजह से लूट का आरोपी चकमा देकर चौकी से हथकड़ी सहित फरार हो गया। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान पुलिसकर्मी क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहे। आरोपी के भागने की खबर जैसे ही अधिकारियों को लगी पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल, फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। अब लापरवाह पुलिसवालों पर एक्शन लेने की तैयारी है।

UP Police

क्रिकेट खेल रही थी पुलिस, हथकड़ी लगा आरोपी हुआ फरार

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को उन्नाव के एक बैंक मित्र से 3 लाख रुपये से अधिक लूट हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान एक आरोपी अश्विनी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया गया था। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों मुस्ताक व लकी के नाम सामने आए थे। हालांकि, कुछ दिन बाद मुस्ताक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि तीसरे आरोपी लकी की तलाश जारी थी।

End of Feed