Umesh Pal Murder case: योगी का पूरा हुआ वादा! पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी को मार गिराया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 27, 2023, 06:29 PM IST

Umesh Pal Murder case: प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में सोमवार को उत्तर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पूर्व सांसद अतीक अहमद के एक करीबी मारा गया है। जिस बदमाश का एनकाउंटर हुआ है वो उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था। उमेश पाल, राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था, जिसमें अतीक अहमद जेल में बंद है।

Umesh Pal Murder case: सीएम योगी की चेतावनी के कुछ घंटों के अंदर ही यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। जिस बदमाश का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया है, उसका नाम अरबाज है और वो बाहुबली अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और जिला पुलिस ने प्रयागराज के नेहरू पार्क में आरोपी अरबाज का एनकाउंटर किया है। कहा जा रहा है कि पुलिस को अरबाज के वहां होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और अरबाज को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन अरबाज ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में अरबाज मारा गया।

End of Feed