झारखंड के गिरिडीह में दो आदिवासी लड़कियों के साथ गैंग रेप, पुलिस ने आठ को दबोचा

झारखंड के गिरिडीह में दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा है।

झारखंड के गिरिडीह जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 25 जनवरी की रात को खुखरा पुलिस थाना क्षेत्र में घटी, जब दोनों लड़की 'जात्रा' देखने के बाद घर लौट रही थीं।

RAPE NEWS

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि 12 और 17 वर्ष की दो लड़कियों के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि उप-विभागीय पुलिस पदाधिकारी (डुमरी) सुमित प्रसाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस अपराध में संलिप्तता के आरोप में चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

End of Feed