बरेली में जिम की आड़ में गंदा काम; नशीली प्री-वर्कआउट ड्रिंक पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी, 2 भाई गिरफ्तार

बरेली में जिम की आड़ में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के घिनौने खेल का पर्दाफाश हुआ है। यहां जिम संचालक और उसका भाई महिलाओं को नशीली ड्रिंक पिलाकर शिकार बनाते थे और फिर अश्लील वीडियो के जरिए उनसे वसूली करते थे।

Bareilly News: यूपी के बरेली शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फिटनेस जिम की आड़ में महिलाओं के साथ गंभीर अपराध किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम के संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग पर आरोप है कि वे वर्कआउट के बहाने महिलाओं को प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाते थे और बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लेते थे।

Bareilly Gym Rape Case

बरेली में वर्कआउट के नाम पर हैवानियत

दो आरोपी हुए गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक इसके बाद वे इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूलते थे। ऐसे में एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि अकरम बेग पहले महिला को भरोसे के नाम पर जिम बुलाता था फिर ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर देता था। इसके बाद वह जिम के अंदर बने कमरे में ले जाकर गंदा काम करता था और पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लेता था।

End of Feed