Tunisha Sharma Death Case: टेलीविजन एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा की मौत के मामले में उनके साथ काम करने वाले शीजान खान अरेस्ट किए गए हैं। रविवार (25 दिसंबर, 2022) को वालिव पुलिस ने इसके साथ ही खान के खिलाफ अदाकारा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है, जबकि उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।
शिजान उनका कथित बॉय फ्रेंड है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। वे प्यार करते थे। सूत्रों के हवाले से एक चैनल ने बताया कि पांच दिन दोनों में पहले झगड़ा हुआ था। को-एक्टर की गिरफ्तारी मृतका के परिवार की शिकायत के आधार पर हुई है। उनकी मां का आरोप है कि शिजान की प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी ने जान दी, जबकि मामा ने एक चैनल से कहा कि शिजान उसे परेशान कर रहा था। दोनों के बीच कुछ तो था।
एसीपी चंद्रकांत जाधव ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "टीवी सीरियल के सेट पर सुसाइड की वजह से शर्मा की जान गई। उनकी मां ने शिकायत दर्ज कराई है। हम फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।" हंसती खेलती 20 साल की तुनिशा का जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी वीडियोग्राफी की गई।
दरअसल, तुनिशा "अली बाबाः दास्तां-ए-काबुल" सीरियल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थीं। सेट पर जाने के बारी आई, पर वह मेक-अप रूम (शिजान का बताया जा रहा है) से नहीं निकलीं। ऐसे में उनकी लाश मेक-अप रूप के दरवाजे को तोड़कर निकाली गई। इस बीच, तुनिशा के साथ पहले काम कर चुकीं प्रीति तनेजा ने एक हिंदी चैनल को बताया कि जहां तक मुझे मालूम है...वह प्रेग्नेंट थीं। वह शिजान से शादी करना चाहती थीं। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।
