एयरफोर्स अधिकारी की 24 साल की पत्नी बनी हैवानों का शिकार, पहले धर्म परिवर्तन की कोशिश फिर हुआ दुष्कर्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता का पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और वर्तमान में अन्य शहर में तैनात है। पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है।

Nagpur Woman Story: नागपुर में एक विवाहित महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण की पुरजोर कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) को गिरफ्तार किया है, जबकि तामिया (मध्य प्रदेश) निवासी हजरत मौलाना फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Nagpur case

नागपुर में महिला के साथ हैवानियत, दो आरोपी अय्याज मदारे और आमीन शेख गिरफ्तार

पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता का पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और वर्तमान में अन्य शहर में तैनात है। पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में उसके सहपाठी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क कर वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए।

End of Feed