छात्र ने महिला प्रिंसिपल को 27 बार चाकुओं से गोदा, छोटी बात पर मानने लगा था रंजिश, 'बाबू' से खुला कत्ल का राज

हत्या के बाद दोनों आरोपी छात्र अचानक दोस्तों के साथ पार्टियां करने लगे और पानी की तरह पैसे बहाने लगे। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसके पास से ₹1.54 लाख नकद और एक आईफोन बरामद हुआ।

Telangana Principal Murder: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक निजी स्कूल की 50 वर्षीया महिला प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की उनके ही घर में हुई नृशंस हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात को अंजाम किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उन्हीं के स्कूल के 10वीं कक्षा के दो छात्रों (उम्र 16 वर्ष) ने दिया था। 11 अगस्त को जब प्रिंसिपल रूपा रेड्डी घर पर अकेली थीं, तब उनकी हत्या कर दी गई और उनके शरीर पर चाकू से हमले के 27 निशान मिले। मामले की जांच में पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग उनकी आखिरी कॉल से लगा।

Prinicpal Murdered

2 छात्रों ने प्रिंसिपल को बेरहमी से मारा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक शब्द 'बाबू' ने कैसे खोला हत्या का राज?

फोन बंद होने से ठीक पहले रूपा रेड्डी अपनी मौसी/आंटी से फोन पर बात कर रही थीं। बातचीत के अंत में उन्होंने किसी को 'बाबू' (तेलुगु में बच्चों या छात्रों के लिए इस्तेमाल होने वाला प्यार का शब्द) कहकर संबोधित किया। पुलिस को समझ आ गया कि हमलावर उनका कोई परिचित छात्र ही हो सकता है। पुलिस ने स्कूल खुलने के बाद अनुपस्थित रहे 5वीं से 10वीं के छात्रों की सूची बनाई। इनमें से 10वीं के दो छात्रों के व्यवहार पर पुलिस को तुरंत शक हुआ।

End of Feed