मध्य प्रदेश में चलती कार में 9वीं की छात्रा से बलात्कार, बात नहीं मानने पर Video किया वायरल; 2 गिरफ्तार

Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 9वीं क्लास की छात्रा के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। घटना पिछले महीने की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ कार में आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वे उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक 9वीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पिछले महीने ग्वालियर -शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहना पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई थी। जब परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहना पुलिस स्टेशन में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

MP Crime News

मध्य प्रदेश में 9वीं की छात्रा से बलात्कार

आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच

ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई थी। टीम ने दो आरोपियों, बलात्कारी और वीडियो शूट करने वाले उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त किया जा रहा है और तीसरे साथी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है। आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed