Madhya Pradesh: एमपी के बुरहानपुर (Burhanpur) में एक दरगाह में लड़की का शव (Girl's Dead Body) मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लापता थी, ऐसे में थाने में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। बाद में पुलिस (Police) ने जब लापता की तलाश शुरू की तो उसका शव जलालुद्दीन शाह दरगाह परिसर में मिला। युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। फिलहाल, नाबालिग के हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।
MP: दरगाह के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा हडकंप, हाथ-पैर बांध नाक काटकर फेंका
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Nov 15, 2022, 08:56 AM IST
Crime News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दरगाह के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाबालिग लड़की के शव के हाथ-पैर बंधे थे और उसकी नाक भी काट दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी जांच शुरू कर दी है।
End of Feed
